अब 18 तक बंद रहेंगे जिले के सभी विद्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2015 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : जिले के वर्ग एक से आठ तक संचालित सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय अब 18 जनवरी तक बंद रहेंगे. ठंड के कारण जिला प्रशासन के निर्णय के आलोक में डीइओ शिवेंद्र कुमार शर्मा ने जिले के सभी वर्ग के एक से आठ तक के विद्यालयों में पठन-पाठन को बंद रखने का निर्देश […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : जिले के वर्ग एक से आठ तक संचालित सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय अब 18 जनवरी तक बंद रहेंगे. ठंड के कारण जिला प्रशासन के निर्णय के आलोक में डीइओ शिवेंद्र कुमार शर्मा ने जिले के सभी वर्ग के एक से आठ तक के विद्यालयों में पठन-पाठन को बंद रखने का निर्देश दिया है.
पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 15 जनवरी तक ही विद्यालय को बंद किया गया था. हालांकि ठंड का असर कम होता नहीं देख जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी को तीन दिन के लिए और बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में अब वर्ग एक से आठ तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी को पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे. उधर, डीइओ ने बताया कि वर्ग नौ एवं 10 के क्लास पूर्ववत चलेंगे.
वहीं, उन्होंने विभाग द्वारा मांगे गये संपत्ति के ब्योरा संबंधी आदेश के मद्देनजर स्कूलों में कार्यरत स्थायी शिक्षक व कर्मियों की सूची तथा निकासी एवं व्यय प्रपत्र दो दिनों के अंदर डीपीओ स्थापना कार्यालय या फिर एनआइसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










