कुएं से महिला का शव बरामद

Updated at :16 Jul 2013 1:32 PM
विज्ञापन
कुएं से महिला का शव बरामद

रिविलगंज/मांझी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के एक कुएं से पुलिस ने गुरुवार को 25 वर्षीया एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्रभारी थानाध्यक्ष बबन राय ने बताया कि महिला का दोनों हाथ गमछे से बांधा हुआ है. इससे ऐसा प्रतीत होता है […]

विज्ञापन

रिविलगंज/मांझी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के एक कुएं से पुलिस ने गुरुवार को 25 वर्षीया एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्रभारी थानाध्यक्ष बबन राय ने बताया कि महिला का दोनों हाथ गमछे से बांधा हुआ है.

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या गला दबा कर कर दी गयी है एवं उसके बाद कुएं में फेंक दिया गया है. गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मांझी तथा रिविलगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है. कुएं के पास से शराब की बोतलें भी बरामद की गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन