ePaper

मैजिक वैन के धक्के से किशोर की मौत

Updated at : 24 Jan 2020 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
मैजिक वैन के धक्के से किशोर की मौत

जलालपुर : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के बलडिहा में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय प्रिंस कुमार की इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत हो गयी. मौत के बाद गुरुवार की शाम शव पहुंचते ही घर व गांव में कोहराम मच गया व आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को […]

विज्ञापन

जलालपुर : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के बलडिहा में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय प्रिंस कुमार की इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत हो गयी. मौत के बाद गुरुवार की शाम शव पहुंचते ही घर व गांव में कोहराम मच गया व आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया.

घटना बुधवार की देर शाम छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा के बलडिहां में अनियंत्रित मैजिक वैन ने 13 वर्षीय प्रिंस को रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. मृतक बलडिहां निवासी दिनेश कुमार शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस बताया गया है.
गुरुवार की देर शाम शव पीएमसीएच से आने के बाद ग्रामीणों व घर वाले ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के बलडिहां में अपने घर के आगे शव को रख कर जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मैजिक वैन का नंबर बताकर गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई की मांग की व कहा कि हाइ स्पीड गाड़ियों पर लगाम लगाने का भी पुलिस प्रयास करें.
ट्रक के धक्के से छात्र घायल, सड़क जाम
रिविलगंज. गोदना कोयरिटोला के पास छपरा-बलिया एनएच 19 पर ट्रक के धक्के से गुरुवार को एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
चालक व खालसी ट्रक छोड़कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने ट्रक को जब्त कर पथ को जाम कर दिया. रिविलगंज थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवायी. घायल छात्र गोदना वार्ड नंबर 15 के हरेराम राय के पुत्र विशाल कुमार राय बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन