अश्लील फब्तियों से परेशान महिलाओं ने थाने को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2020 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

मनेर : थाना क्षेत्र के इस्लामगंज गांव में शराब विक्रेताओं द्वारा अश्लील फब्तियां से परेशान होकर दर्जनों महिलाएं गुरुवार को मनेर थाना पहुंचकर थाने का घेराव किया. मनेर पुलिस ने शराब विक्रेताओं और शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने का महिलाओं को भरोसा दिया. बताया जाता है कि किता चौहत्तर मध्य पंचायत इस्लामगंज गांव में खुलेआम […]
विज्ञापन
मनेर : थाना क्षेत्र के इस्लामगंज गांव में शराब विक्रेताओं द्वारा अश्लील फब्तियां से परेशान होकर दर्जनों महिलाएं गुरुवार को मनेर थाना पहुंचकर थाने का घेराव किया.
मनेर पुलिस ने शराब विक्रेताओं और शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने का महिलाओं को भरोसा दिया. बताया जाता है कि किता चौहत्तर मध्य पंचायत इस्लामगंज गांव में खुलेआम बेची जा रही शराब के साथ-साथ महिलाओं पर अश्लील फब्तियां और छेड़खानी से आजिज महिलाएं मनेर थाने पहुंचकर थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की.
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के कई लोग देसी शराब बनाने के बाद लोगों के घरों के पास खुलेआम बेचते हैं. रास्ते से आने-जाने पर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां के साथ छेड़खानी करते हैं. इस्लामगंज गांव के मछुआरे जाति से आने वाली ज्यादातर महिलाएं मछली बेचने का पेशा करती हैं. इन महिलाओं का कहना था कि अहले सुबह हम लोगों को मछली लाने के लिए नदी में जाना पड़ता है और शराब के नशे में लोग हमलोगों को देखकर जान बूझकर गंदी-गंदी बातें करते हैं.
जब हम विरोध करते हैं तो शराब विक्रेता इतने दबंग हैं कि गालियों के साथ-साथ बेइज्जत करने और गंभीर अंजाम की धमकी देते हैं. थाने पहुंचीं पिंकी देवी, सोनिया देवी, सुदमिया देवी, शीला देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि लगभग तीन साल पूर्व हम लोगों ने गांव में बैठक कर शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दी थी.
इसके बाद गांव से बाहर आसपास के गांव के कुछ लोग शराब बेचते थे. लेकिन शराब विक्रेता इतने दबंग हैं कि अब गांव में ही शराब बेचने लगे हैं. जिस कारण से घर की बेटियां भी पढ़ने जाने में संकोच करती हैं. इधर सूचना के बाद मनेर पुलिस इस मामले में छापेमारी की तैयारी में लगी हुई है. पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जहां शराब बेची जा रही उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




