दो तत्कालीन शाखा प्रबंधकों समेत पांच पर होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2019 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : स्टेट कॉपरेटिव बैंक की छपरा शाखा से 54 लाख 8 हजार रुपये फर्जी निकासी के मामले में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने छह खाताधारियों का फर्जी खाता खोलने के लिए जिम्मेदार तत्कालीन शाखा प्रबंधक अजय कुमार व राशि निकासी के दौरान तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : स्टेट कॉपरेटिव बैंक की छपरा शाखा से 54 लाख 8 हजार रुपये फर्जी निकासी के मामले में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने छह खाताधारियों का फर्जी खाता खोलने के लिए जिम्मेदार तत्कालीन शाखा प्रबंधक अजय कुमार व राशि निकासी के दौरान तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार के खिलाफ जहां विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में निलंबित बैंक के तीन लिपिकों के जवाब तलब किया है.
प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने दोनों शाखा प्रबंधकों को पत्र में फर्जी निकासी व खाता खोलने के लिए जिम्मेदार मानते हुए सात दिनों का समय दिया है. साथ ही कहा है कि क्यों न आपके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाये.
पत्र में लिखा गया है कि फिलेकल सॉफ्टवेयर में उसकी प्रविष्टि शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा की गयी है. जबकि खाता खोलने में संपुष्टि तत्कालीन शाखा प्रबंधक अजय कुमार के आइडी से किया गया है.
वहीं बैंक के निलंबित लिपिक राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार पाठक, सौरभ सुमन से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश देते हुए एमडी ने लिखा है कि बैंक के डीजीएम मनोज कुमार सिंह समेत तीन सदस्य जांच दल के जांच में 54 लाख आठ हजार रुपये की फर्जी निकासी के मामले में आप तीनों को दोषी पाया गया है, जिसमें आपके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
शाखा में सभी छह फर्जी खाताओं के खाताधारी सुनील प्रसाद, मोना दास, सोनप्रभाकर, मोना शर्मा, अजय दूबे, प्रकाश दूबे का खाता आपके आइडी से खुलने का प्रमाण है. ऐसी स्थिति में कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहिनता, आदेश की अवहेलना, बैंक को वित्तीय हानि पहुंचाने को ले क्यों ने आपके विरूरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




