मां-बेटा और चाची को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

बरौली : बरौली थाने के प्यारेपुर गांव के पास एनएच-28 पर गुरुवार की शाम बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में बाइक चला रहे उत्तम कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि मृतक की मां और चाची गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों को पीएचसी […]
विज्ञापन
बरौली : बरौली थाने के प्यारेपुर गांव के पास एनएच-28 पर गुरुवार की शाम बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में बाइक चला रहे उत्तम कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि मृतक की मां और चाची गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों को पीएचसी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मृतक की पहचान नगर थाने के एकडेरवां निवासी बटू महतो के पुत्र उत्तम कुमार के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि उत्तम कुमार अपनी मां प्रभा देवी और चाची गीता देवी को बाइक से लेकर प्रभा देवी के भतीजे की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए बरौली के परसौनी गांव में ददन महतो के यहां जा रहे थे. प्यारेपुर गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उत्तम की मौके पर ही मौत हो गयी.
गश्ती पुलिस बालक महतो की पत्नी गीता देवी, बटू महतो की पत्नी प्रभा देवी और उत्तम को बरौली पीएचसी लेकर गयी. डॉक्टरों ने उत्तम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बताते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. चालक फरार बताया जा रहा है. मामले में परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
दुर्घटना में घायल महिला की मौत
बरौली. गत 17 दिसंबर को बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. मृतका सोनवर्षा पंचायत के जोकहां गांव के स्व गणेश महतो की पत्नी कलावती देवी थी. कलावती देवी सोनवर्षा मोड़ से अपने घर जोकहा जा रही थी. उसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी. महिला को परिजनों ने सीवान के एक निजी डॉक्टर की क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी.
कार्यपालक सहायकों को मिली ट्रेनिंग
गोपालगंज. मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना की ऑनलाइन इंट्री को लेकर कार्यपालक सहायकों को ट्रेनिंग दी गयी. सबकी योजना सबका विकास के तहत 2020-21 में कार्यों की समीक्षा पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा की गयी जिसमें गोपालगंज जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं पाते हुए सभी पंचायतों के कार्यपालक सहायकों को ट्रेनिंग दिये जाने का निर्देश दिया गया. ट्रेनिंग जिला परिषद के सभागार में हुई. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी वृजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




