राजापट्टी- थावे रेलखंड का संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परिचालन सुगमता व यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल के राजापट्टी-थावे रेलखंड के विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल मोहम्मद लतीफ खान ने किया. इस मौके पर उनके साथ चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेल विद्युतीकरण सुधांशु कृष्ण दुबे, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विद्युत बेचू राय, […]
विज्ञापन
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परिचालन सुगमता व यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल के राजापट्टी-थावे रेलखंड के विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल मोहम्मद लतीफ खान ने किया.
इस मौके पर उनके साथ चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेल विद्युतीकरण सुधांशु कृष्ण दुबे, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विद्युत बेचू राय, प्रमुख मुख्य सिगनल इंजीनियर आरके पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 पीके पाठक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर-2 त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण सत्येंद्र कुमार यादव, सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा एसपी मिश्रा, स्टेशन डायरेक्टर छपरा संजय शर्मा एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे. रेल संरक्षा आयुक्त राजापट्टी से निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से थावे के लिए प्रस्थान किये और दिन के करीब तीन बजे थावे जंक्शन पर पहुंचे.
इस दौरान उन्होंने राजापट्टी, दिघवा दिघौली, सिधवलिया, रतन सराय, मांझागढ़, गोपालगंज व थावे स्टेशनों पर विद्युतीकरण के कार्यों का मानक के अनुरूप संस्थापन व विद्युत उपकरणों से सुरक्षा के लिए मानक दूरी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न तकनीकी मानकों को परखा. सबसे पहले उन्होंने राजापट्टी स्टेशन से विद्युत ट्रेनों के परिचालन से संबंधित जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










