ePaper

कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने की जांच

Updated at : 12 Dec 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने की जांच

छपरा : स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने सारण में कालाजार उन्मूलन अभियान की जांच की. पहले दिन टीम ने गड़खा प्रखंड व जिला मुख्यालय सदर अस्पताल में जांच की. अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं तथा संसाधनों की समीक्षा की गयी. साथ ही चिकित्सकों और कर्मचारियों के कार्यों की भी जांच की गयी. टीम में नेशनल […]

विज्ञापन

छपरा : स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने सारण में कालाजार उन्मूलन अभियान की जांच की. पहले दिन टीम ने गड़खा प्रखंड व जिला मुख्यालय सदर अस्पताल में जांच की. अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं तथा संसाधनों की समीक्षा की गयी. साथ ही चिकित्सकों और कर्मचारियों के कार्यों की भी जांच की गयी.

टीम में नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज प्रोग्राम अधिकारी और डब्ल्यूएचओ के अधिकारी शामिल थे. केंद्रीय टीम के द्वारा दो दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में कालाजार उन्मूलन अभियान की जांच की जायेगी.
पहले दिन गड़खा व सदर अस्पताल में हुई जांच
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की व डब्लयूएचओ की ज्वाइंट टीम ने पहले दिन सारण जिले के गड़खा प्रखंड व सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधानों व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. अभियान के जांच करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से छपरा सदर अस्पताल, अमनौर, पानापुर, तरैया गड़खा प्रखंडों का भी टीम के द्वारा जायजा लिया जायेगा.
कालाजार पर काबू पाने में मिली सफलता
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि कालाजार उन्मूलन अभियान को विशेष रूप से सारण जिले में चलाया जा रहा है. यह जिला कालाजार से अत्यधिक प्रभावित रहा है, जिसके कारण राज्य सरकार तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेष नजर है. इस जिले में कालाजार पर काबू पाने में काफी सफलता मिली है, जिसे समझने के लिए केंद्रीय टीम ने सर्वेक्षण किया है.
मरीजों व परिजनों से लिया फीडबैक
केंद्रीय टीम के अधिकारियों द्वारा गड़खा प्रखंड के गांवों व अस्पतालों में मरीजों से फिडबैक लिया गया. जिसमें अधिकारियों के द्वारा अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं के बारे में फिडबैक लिया गया. वहीं सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली राशि के बारे में भी जानकारी ली गयी.
टीम ने दिन भर जांच करने के बाद शाम में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान टीम ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. मरीजों द्वारा मिले फिडबैक के आधार पर सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन