छपरा में छह रुपये प्रति पीस बिक रहा है प्याज

Updated:
विज्ञापन

छपरा(सारण) : एक समय था जब दाल-रोटी और प्याज आम लोगों के भोजन से जुड़ा हुआ था. खेतिहर मजदूर से लेकर किसानी करनेवाले तक रोटी व प्याज के सहारे लंबे समय तक गुजारा कर लेते थे, लेकिन आज जिस तरह प्याज की कीमत में उछाल आयी है, उसके बाद प्याज ने आंसू निकाल दिये हैं. […]

विज्ञापन
छपरा(सारण) : एक समय था जब दाल-रोटी और प्याज आम लोगों के भोजन से जुड़ा हुआ था. खेतिहर मजदूर से लेकर किसानी करनेवाले तक रोटी व प्याज के सहारे लंबे समय तक गुजारा कर लेते थे, लेकिन आज जिस तरह प्याज की कीमत में उछाल आयी है, उसके बाद प्याज ने आंसू निकाल दिये हैं. छपरा की मंडियों में प्याज 100 से 120 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. कई दुकानों में तो प्याज को ग्राम के हिसाब से तौल कर बेचा जा रहा है. कुछ बाजारों में तो दुकानदारों ने एक-एक प्याज की अलग-अलग कीमत तय कर दी है.
शहर के ‘सरकारी बाजार’ में छह से आठ रुपये प्रति पीस के हिसाब से प्याज बेचा जा रहा है. वहीं, जैसा प्याज वैसी कीमत का फॉर्मूला भी बाजारों में लागू हो गया है. शहर की सब्जी मंडी के व्यवसायी चंदन बताते है कि प्याज अब आम लोगों को रुला रहा है. उनकी दुकान पर लोग अब किलो में नहीं, बल्कि ग्राम में प्याज की खरीदारी कर रहे है. ग्राहकों की सहूलियत के लिए उन्होंने पहले से ही सौ से पांच सौ ग्राम तक वजन कर प्याज को पैक कर दिया है. उन्होंने प्याज को दुकान पर लटका दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन