बर्खास्त पर्यवेक्षिका व उसके संबंधी के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at : 06 Sep 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
बर्खास्त पर्यवेक्षिका व उसके संबंधी के खिलाफ प्राथमिकी

रसूलपुर (एकमा) : बाल-विकास परियोजना पदाधिकारी रीता सिन्हा ने महिला पर्यवेक्षिका जाह्नवी राज व उसके एक संबंधी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सीडीपीओ ने कहा है कि पर्यवेक्षिका को सेविका-सहायिका चयन संबंधित अभिलेखों का प्रभार देने के लिए लगातार निर्देश दिया जा रहा था परंतु पर्यवेक्षिका ने अपने संबंधी दाउदपुर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा) : बाल-विकास परियोजना पदाधिकारी रीता सिन्हा ने महिला पर्यवेक्षिका जाह्नवी राज व उसके एक संबंधी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सीडीपीओ ने कहा है कि पर्यवेक्षिका को सेविका-सहायिका चयन संबंधित अभिलेखों का प्रभार देने के लिए लगातार निर्देश दिया जा रहा था

परंतु पर्यवेक्षिका ने अपने संबंधी दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव निवासी गुलाब चंद राम के पुत्र अजीत कुमार राम के साथ कार्यालय में पहुंचकर पहले तो जमकर हंगामा मचाया फिर प्रभार नहीं देने की मंशा से अभिलेखों को इधर-उधर फेंकने लगीं तथा कुछ जरूरी अभिलेखों को अपने साथ जबरन लेती गयीं. इससे सरकारी कार्य बाधित हो गया है.

इस कार्य में उसका संबंधी उसकी मदद कर रहा था तथा कार्यालय कर्मियों पर झूठा आरोप मढ़ने की नीयत से फोटोग्राफी व वीडियो बना रहा था. विदित हो कि दस दिनों पूर्व ही डीएम सुब्रत कुमार सेन ने महिला पर्यवेक्षिका जाह्नवी राज को सेविका-सहायिका के चयन में घोर अनियमितता बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन