जमीन विवाद में मुकदमा नहीं उठाने पर गोली मार किया घायल, रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव में पूर्व के जमीन संबंधी विवाद के मुकदमे को नहीं उठाने के कारण पिस्तौल से गोली मार घायल किया. इस संबंध में उक्त गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराये गये कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें […]
विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव में पूर्व के जमीन संबंधी विवाद के मुकदमे को नहीं उठाने के कारण पिस्तौल से गोली मार घायल किया. इस संबंध में उक्त गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराये गये कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि अपने दलान में सोये हुए थे कि खटपट की आवाज सुनकर उठे, तो सुनील सिंह, नवनील सिंह, अमर सिंह, आलोक सिंह ने आकर घेर लिया तथा कहा कि तुमने जो केस किया है उसे उठा लो. केस उठाने के लिए जब तैयार नहीं हुआ तो सुनील सिंह ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर नवलीन सिंह को देते हुए कहा कि गोली मारकर इसकी हत्या कर दो.
इसके बाद नवलीन सिंह ने पिस्तौल से फायर किया, तो गोली बायीं जांघ के ऊपर लगी. दोबारा फायर करने का प्रयास किया, तो पैर से मारकर पिस्तौल को जमीन पर फेंक दिया. उसके बाद अमर सिंह कहने लगा कि तुम आलोक सिंह को अपना पुत्र बना लो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे. हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. तब वे सभी भागने लगे.
वहीं जाते वक्त अमर सिंह ने रूम में रखा ब्रीफकेस उठा लिया. इसमें केस के सारे कागजात रखे हुए थे. घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया. पुलिस कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन