महिला शिक्षिका के साथ मनचले ने किया छेड़खानी का प्रयास और तभी…

Updated:
विज्ञापन

छपरा : बिहारमें छपरा के बनियापुरमें विद्यालय परिसर में अकेली महिला शिक्षिका को देख मनचले युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया. मामला थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय धनगरहा का है. शिक्षिका के चीखने चिल्लाने पर मौके पर आये विद्यालय के छात्र व निकट के खेत में काम कर रहे मजदूरो के इक्कठे होने पर युवक […]

विज्ञापन

छपरा : बिहारमें छपरा के बनियापुरमें विद्यालय परिसर में अकेली महिला शिक्षिका को देख मनचले युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया. मामला थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय धनगरहा का है. शिक्षिका के चीखने चिल्लाने पर मौके पर आये विद्यालय के छात्र व निकट के खेत में काम कर रहे मजदूरो के इक्कठे होने पर युवक भागने लगा. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर लगभग एक घंटा तक बंधक बनाये रखा. हालांकि, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही बंधक बना युवक ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला शिक्षिका के साथ छेड़खानी को लेकर ग्रामीण काफी नाराज थे. ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया. इस दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम था. मौके पर पहुंचे थाने के एसआई अजय कुमार सिंह ने माम���े की जांच की तथा पीड़ित शिक्षिका से पूछताछ भी की. पुलिस ने विद्यालय परिसर से युवक का बाइक भी बरामद किया है.

पीड़ित शिक्षिका ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही 35 वर्षीय मुनमुन ओझा को नामजद किया है. शिक्षिका ने बताया है कि वह तरैया थाने की डुमरी छपिया की निवासी है. वह मध्य विद्यालय धनगरहा में पहुंच परिसर के चबूतरे पर बैठी थी. अन्य शिक्षक अभी नहीं आये थे. उसी समय नामजद युवक अकेला देख विद्यालय के गेट से अंदर आ गया. उसने जबरन बाजू पकड़ कर मूंह दबा दिया तथा गलत नियत से विद्यालय के पीछे की जंगल की ओर खींचने लगा. अनहोनी की आशंका को देखते हुए मदद के लिए मैं चीखने व चिल्लाने लगी. चीखने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद मैं सुरक्षित हो पायी. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही राकेश राम तथा बीटू कुमार द्वारा नामजद को भगाने का आरोप भी लगाया गया है. बताया गया है कि दोनों बाइक से आये और नामजद को अपने साथ लेते गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन