सदस्यता अभियान के लिए लगा कैंप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छपरा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा छपरा शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान कैंप में विशेष रूप से शामिल प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि छपरा शहर में लगाये गये सदस्यता कैंप में सभी वर्गों के लोग सदस्य बन रहे हैं. प्रधानमंत्री द्वारा चलायी जा […]
विज्ञापन
छपरा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा छपरा शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान कैंप में विशेष रूप से शामिल प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि छपरा शहर में लगाये गये सदस्यता कैंप में सभी वर्गों के लोग सदस्य बन रहे हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण योजना से गरीब लोगों को बहुत फायदा हुआ है. वहीं जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि लोग भाजपा के सदस्य बनने के लिए इच्छुक हैं. जिले के सभी प्रखंडों में भाजपा के सदस्य बनाये जा रहे हैं.
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह लोग छपरा में भाजपा के सदस्य बन रहे हैं, ऐसा लग रहा जैसे कोई नया रिकॉर्ड बनेगा. मंगलवार को शहर के काशी बाजार पंच मंदिर, भगवान बाजार थाना रोड, सुनारपट्टी, नगरपालिका चौक, भगवान बाजार स्टेशन रोड, महमूद चौक सहित दर्जनों जगहों पर कैंप लगाकर बीजेपी सदस्यता अभियान चलाया गया.
कैंपों में विशेष रूप से शामिल प्रदेश संयोजक अजय यादव, श्रीकांत पांडे, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, सत्यानंद सिंह, धर्मेंद्र चौहान समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन