सारण के नगरा में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा, नियमित वेतनमान और एरियर भुगतान की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ डाॅ. राहुल राज

नगरा प्रखंड में शिक्षाविदों ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा की. अनुदानित शिक्षकों के नियमित वेतनमान, एरियर और प्रोन्नति जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया गया, जिनकी मांग अब उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएगी.

विज्ञापन

Teacher Pay Scale: नगरा प्रखंड में आयोजित विशेष बैठक में शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की. बैठक में अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों के साथ सभी श्रेणी के शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुदानित शिक्षकों को नियमित वेतनमान देने की मांग

डॉ. राहुल राज ने अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों को नियमित वेतनमान और सम्मानजनक सेवा-सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने वर्षों से लंबित अनुदान और वेतन के भुगतान, एरियर, प्रोन्नति सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों का शीघ्र निष्पादन कराने की मांग उठायी.

उन्होंने कहा कि वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे शिक्षक-कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता. शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान जरूरी है.

शिक्षकों की मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने की बात

प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. राहुल राज शिक्षकों की जायज मांगों को शासन और विभाग के उच्च स्तर तक लगातार उठा रहे हैं. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता बतायी.

बैठक में रजनीकांत सिंह, शाहनवाज आलम, योगेंद्र राम, प्रभु बैठा, मोमताज आलम, मकसूद आलम, रवि तिवारी, संतोष पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह, शम्भु कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन