12 वर्षीय लड़की के साथ झोला छाप डॉक्टर ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छपरा : बिहारमें छपरा के दरियापुरमें डेरनी थाना के जितवारपुर बाजार के एक झोला छाप डॉक्टर ने एक नाबालिग लड़की के साथ इलाज के बहाने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरछपरा गांव से एक 12 वर्षीया लड़की अपनी दादी के साथ कान दिखाने […]

विज्ञापन

छपरा : बिहारमें छपरा के दरियापुरमें डेरनी थाना के जितवारपुर बाजार के एक झोला छाप डॉक्टर ने एक नाबालिग लड़की के साथ इलाज के बहाने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरछपरा गांव से एक 12 वर्षीया लड़की अपनी दादी के साथ कान दिखाने जितवारपुर बाजार स्थित डॉक्टर शिव कुमार यहां पहुंची तो डॉक्टर ने लड़की को रोगी देखने वाला बेड पर सुला कर पूरे शरीर पर मलहम लगाते हुए कुछ अश्लील हरकत की.

आपके शहर में

विज्ञापन

लड़की ने इसका विरोध करते हुए कहा कि दादी से कह दूंगी तब डॉक्टर ने छोड़ दिया. इस घटना की जानकारी लड़की ने दादी को दी. इसके बाद घर पहुंच सारी घटनाक्रम को अपने पिता से बतायी. पिता ने तत्क्षण स्थानीय पुलिस को सूचित किया. जानकारी के बाद पुअनि अजित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे तो डॉक्टर क्लिनिक बंद कर भाग रहा था, लेकिन पुलिस जवानों ने पकड़ लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर, छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. लड़की के 164 का बयान की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन