ननिहाल आया 10 वर्षीय बच्चा घाघरा नदी में डूबा

Updated at : 30 May 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
ननिहाल आया 10 वर्षीय बच्चा घाघरा नदी में डूबा

मांझी : बुधवार को मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में अपनी ननिहाल के गांव में कुछ दिन पहले आया 10 वर्षीय एक बच्चा घाघरा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया. सूचना पाकर मौके पर मांझी थाने की पुलिस ने पहुंचकर नदी के अंदर बालक के शव की खोजबीन के लिए गोताखोरों की […]

विज्ञापन

मांझी : बुधवार को मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में अपनी ननिहाल के गांव में कुछ दिन पहले आया 10 वर्षीय एक बच्चा घाघरा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया. सूचना पाकर मौके पर मांझी थाने की पुलिस ने पहुंचकर नदी के अंदर बालक के शव की खोजबीन के लिए गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास करायी. हालांकि संवाद प्रेषण तक शव की तलाश नहीं हो सकी है. उधर, वारदात के बाद बालक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी अबतक शव बरामद नहीं हो सका है. मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव का है.

ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोराड़ी गांव निवासी रंजन महतो की पत्नी मीरा देवी सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव स्थित अपने पिता दारोगा महतो के घर पर कुछ दिन पहले बच्चों सहित आयी थी. बुधवार की सुबह वह अपनी पुत्री सीमा कुमारी और पुत्र गोलू कुमार के साथ घाघरा नदी में स्नान करने के लिए गयी थी. इसी बीच अचानक नदी के पानी की तेज धारा के बहाव की चपेट में उसका पुत्र गोलू चला गया. इसके बाद ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गयी.
लेकिन शव का पता नहीं चल सका. इस दौरान नाव पर सवार होकर लगभग पांच किलोमीटर तक कि एरिया में शव की खोजबीन की गयी. पुलिस प्रशासन और मटियार पंचायत के मुखियापति जय प्रकाश ने भी अपने समर्थकों के साथ नाव पर सवार दिखाई दिये. इस मौके पर मौजूद मुखियापति जयप्रकाश ने घटनास्थल पर बताया कि शव की खोजबीन गोताखोरों द्वारा जारी है. बालक गोलू की मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. गोलू कुमार की ननिहाल के गांव में मातम पसरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन