पत्नी ने भाई के साथ मिल पति के शरीर में लगायी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जलालपुर : जहां एक तरफ पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगती हैं, वहीं मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी. एक पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर खुद के पति को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल उसके शरीर पर उड़ेलते हुए आग लगा दी. इस कारण वह […]
विज्ञापन
जलालपुर : जहां एक तरफ पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगती हैं, वहीं मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी. एक पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर खुद के पति को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल उसके शरीर पर उड़ेलते हुए आग लगा दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस कारण वह पूरी तरह से झुलस गया. मामला कोपा थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना तब हुई, जब महिला का भाई बनियापुर थाना क्षेत्र के तेजपुरवां गांव निवासी सनोज अपनी बहन के घर आया हुआ था कि अचानक किसी बात को लेकर उन लोगों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगा.
इतने में ही भाई ने अपना आपा खोते हुए दरवाजा बंद कर अपने बहनोई पर वहां मौजूद केरोसिन डाल कर आग लगा दी. हालांकि घटना की भनक लगते ही वहां मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी. उधर उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची.
पुलिस ने एक तरफ जहां पीड़ित संजय शर्मा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. वहीं, उक्त घटना में संलिप्त दोनों लोगों को मौके से गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के लिए थाने ले गयी. बताते चलें कि मुसेहरी गांव निवासी परमानंद शर्मा के पुत्र संजय शर्मा की शादी बनियापुर थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव में हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन