भव्य गंगा आरती से भावविभोर हुए श्रद्धालु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सारण : दिघवारा : प्रखंड की रामपुर आमी पंचायत के नौरानीपट्टी गंगा घाट पर अवस्थित बजरंग बली मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की समाप्ति के बाद भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. इसमें बनारस से पहुंचे दो बटुकों के द्वारा भावपूर्ण तरीके से गंगा आरती की गयी, […]
विज्ञापन
सारण : दिघवारा : प्रखंड की रामपुर आमी पंचायत के नौरानीपट्टी गंगा घाट पर अवस्थित बजरंग बली मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की समाप्ति के बाद भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. इसमें बनारस से पहुंचे दो बटुकों के द्वारा भावपूर्ण तरीके से गंगा आरती की गयी, जिसे देख घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और गंगा मैया की जय आदि नारों से नभमंडल गुंजायमान होता दिखा.
आपके शहर में
विज्ञापन
आरती को देखने के लिए दूर-दराज से काफी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं का हुजूम नौरानीपट्टी घाट पर उमड़ता दिखा. वहीं आम से लेकर खास लोग भी आस्था भाव के साथ गंगा आरती में शरीक होते देखे गये. गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच गंगा आरती का विहंगम दृश्य अलौकिक छटा प्रस्तुत कर रहा था और आरती में शामिल हर कोई आस्था के रंग में सराबोर होते देखा गया.
वहीं आरती को लेकर घाट पर श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ देखी गयी. इससे पूर्व आरती को लेकर नौरानीपट्टी घाट को स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से साफ-सुथरा बनाया गया था. वहीं घाट पर बिजली व साउंड की उचित व्यवस्था के बीच यजमानों द्वारा गंगा पूजन के बाद बनारस के बटुक पंकज अग्निहोत्री व संदीप पांडेय द्वारा गंगा आरती की शुरुआत की गयी.
गंगा आरती के मंत्रों के उद्घोष के बीच लगभग एक घंटे से अधिक समय तक दोनों बटुकों ने हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिवत तरीके से गंगा आरती की. इसके साक्षी घाट पर उपस्थित सभी श्रद्धालु बने. आरती के क्रम में गंगा के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं का भक्ति भाव देखते ही बन रहा था, तो बड़ी संख्या में लोगों ने आरती के इस दृश्य को अपने मोबाइल व कैमरों में कैद किया.
आरती के बाद स्थानीय व दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपों का विसर्जन किया फिर आरती में हिस्सा लेने के बाद प्रसाद प्राप्त किया. गंगा आरती के आयोजन में रवींद्र सिंह, राकेश सिंह, गोपाल जी, धीरज, साधु सिंह, भीखम बाबा व रणधीर सिंह सरीखे कई लोगों ने सराहनीय सहयोग दिया.
आरती में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान, ओमप्रकाश सिंह, ठाकुर शिवध्यान सिंह, इंद्रजीत सिंह, केदार सिंह, श्रीराम तिवारी, नरेंद्र सिंह पुटुन, जयप्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह, सूर्य नारायण प्रसाद, मनोज सिंह, शिवाजीत सिंह, उमाशंकर सिंह, मोहन शंकर प्रसाद व सीताराम प्रसाद समेत कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन