छपरा : दो दलों के बीच भिड़ंत में विधायक को मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 5:51 AM

विज्ञापन

छपरा : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के तरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इसुआपुर प्रखंड के सतासी ग्राम में शनिवार की देर रात दो दलों के लोगों के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों तरफ से हवाई फायरिंग की गयी. इस बीच मारपीट भी हुई. फायरिंग होते ही गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. […]

विज्ञापन
छपरा : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के तरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इसुआपुर प्रखंड के सतासी ग्राम में शनिवार की देर रात दो दलों के लोगों के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों तरफ से हवाई फायरिंग की गयी.
इस बीच मारपीट भी हुई. फायरिंग होते ही गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. एक तरफ से जिला पार्षद प्रियंका सिंह के देवर पप्पू सिंह को गोली लगने की बात बतायी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ राजद के तरैया विधायक मुंद्रिका राय को भी गोली लगी है. गांव में इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और विधायक को बंधक बना लिया. मौके पर पहुंचे सारण एसपी हरकिशोर राय नेबंधक विधायक को मुक्त कराते हुए तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. दोनों घायलों का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन