पांच दिनों से गायब युवक का शव बंसवाड़ी में मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गड़खा : बाजितपुर पंचायत के बैदापुर गांव के कचहरी गांछी से सोमवार कि सुबह एक युवक का शव मिलने से बैदापुर गांव सहित आस-पास के गांवों में सनसनी फैल गयी. तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. सोमवार की सुबह कचहरी गाछी की ओर ग्रामीण शौच करने गये थे. उसी दौरान एक ग्रामीण की नजर बंसवाड़ी की […]

विज्ञापन

गड़खा : बाजितपुर पंचायत के बैदापुर गांव के कचहरी गांछी से सोमवार कि सुबह एक युवक का शव मिलने से बैदापुर गांव सहित आस-पास के गांवों में सनसनी फैल गयी. तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.

विज्ञापन
सोमवार की सुबह कचहरी गाछी की ओर ग्रामीण शौच करने गये थे. उसी दौरान एक ग्रामीण की नजर बंसवाड़ी की ओर गयी तो देखा कि बांस के कोठ में स्थित झाड़ियों से एक शव को ढका हुआ है और उसका पैर दिखाई दे रहा है. इसकी सूचना उसने आस-पास के लोगों को दी.
इस पर कई लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच देखा कि एक शव को हत्या कर जंगल से ढका हुआ है. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने पहुंच झाड़ियों को हटवाया, तो देखा कि करीब 33 वर्ष का एक युवक मृत पड़ा हुआ है. उसके सिर पर चोट का गहरा निशान है.
युवक पैंट-शर्ट पहने हुए था. शव के पास पहुंचे कुछ लोगों द्वारा शव की पहचान की गयी, जो टहलटोला गांव निवासी गौरी राय के 33 वर्षीय पुत्र इंदल राय का था. इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी, जिस पर मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच शव की पहचान की. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने सिर पर गहरी चोट पहुंचा इसकी हत्या कर दी है.
शव को छुपाने के लिए सुनसान जगह बांस के कोठ के समीप शव को रख जंगल से ढक दिया है. इस घटना को लेकर मृतक के पिता गौरी राय ने पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है कि इंदल राय कुछ दिन पहले नागपुर से आया था और अपनी बहन गड़खा के मुकीमपुर गांव धनजीत राय के यहां रहता था. 25 अप्रैल को किसी के फोन आने पर वह घर से निकला था. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था. उसकी अभी शादी नहीं हुई थी.
ऐसा लगता है कि किसी ने उससे शादी करवाने के नाम पर पैसा लिया था. जब इंदल ने पैसे वापसी की मांग करने लगा, तो उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक के परिजनों द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजते हुए मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन