ePaper

कई एकड़ में गेहूं की फसल राख

Updated at : 15 Apr 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
कई एकड़ में गेहूं की फसल राख

दिघवारा : थाना क्षेत्र के बस्तीजलाल गांव के फोरलेन सड़क के उत्तर चंवर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से उठी चिनगारी से भीषण आग लग गयी, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. इस भीषण अगलगी को देख किसानों में दहशत फैल गयी और लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों […]

विज्ञापन

दिघवारा : थाना क्षेत्र के बस्तीजलाल गांव के फोरलेन सड़क के उत्तर चंवर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से उठी चिनगारी से भीषण आग लग गयी, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. इस भीषण अगलगी को देख किसानों में दहशत फैल गयी और लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों के सहारे आग बुझाने का काम शुरू किया.

ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, मगर तब तक बड़े भूभाग पर लगे गेहूं के फसल जलकर नष्ट हो गए थे.अगलगी में उक्त गांव के दस से बारह हेक्टेयर जमीन में लगी गेहूं की फसल पूर्णतः जलकर राख हो गयी. उक्त फसल बस्तीजलाल गांव के लगभग 10 से 15 किसानों की बतायी जाती है.
किसानों के अनुसार, अगलगी की इस भीषण घटना में पांच लाख से अधिक मूल्य की फसल का नुकसान होने का अनुमान है. अगलगी की सूचना मिलने पर सीओ जावेद आलम व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पहुंचे. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
वक्त रहते आग पर काबू पाया गया, नहीं तो पूरे चंवर में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती. मौके पर प्रशासन द्वारा तीन जगहों से दमकल मंगाया गया मगर तीनों दमकल आग बुझाने में फेल रहा. ग्रामीणों के अथक प्रयास से ही अगलगी को नियंत्रित किया जा सका और कई एकड़ में लगी अन्य किसानों की फसल जलने से बच सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन