राइस मिलर की अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 1:09 AM
विज्ञापन
छपरा(कोर्ट) : बिहार राज्य खाद्य निगम से तथ्यों को छिपाकर एवं अवैध कागजी खानापूर्ति कर एक ही जमीन पर दो राइस मिलों को दर्शाते हुए निगम से धोखाधड़ी करने के मामले में अभियुक्त बनाये गये राइस मिलर की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला जज ने सुनवाई की. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने गड़खा […]
विज्ञापन
छपरा(कोर्ट) : बिहार राज्य खाद्य निगम से तथ्यों को छिपाकर एवं अवैध कागजी खानापूर्ति कर एक ही जमीन पर दो राइस मिलों को दर्शाते हुए निगम से धोखाधड़ी करने के मामले में अभियुक्त बनाये गये राइस मिलर की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला जज ने सुनवाई की.
बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने गड़खा के साधपुर स्थित आशु राइस मिल के मालिक वीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका संख्या 832/19 पर सुनवाई की. जमानत के बिंदु पर बचाव पक्ष और अभियोजन की ओर से पक्ष व विपक्ष में बहस की गयी. दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत न्यायाधीश ने अभियोजन को अगली तिथि 25 मार्च को निचली अदालत के अभिलेखों को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.
ज्ञात हो कि खाद्य निगम के जिला प्रबंधक उमेश दास ने गड़खा थाना कांड संख्या 106/19 में मिलर वीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
आरोप में कहा था कि मिलर ने अपनी पुरानी आशु राइस मिल जिस पर 66 लाख का डिफॉल्टर है, की जगह जालसाजी कर अपने पुत्र रूपेश कुमार को प्रोपराइटर बना दिया और रोशनी राइस मिल नामक दूसरी मिल को दर्शाते हुए निगम के साथ एग्रीमेंट कर सरकार के साथ धोखाधड़ी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










