छपरा : एडमिट कार्ड के नाम पर वसूली का विरोध, जाम

Updated:
विज्ञापन

जलालपुर (छपरा) : प्रखंड के शंकर दयाल सिंह इंटर कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा के प्रवेशपत्र देने के नाम पर छह सौ रुपये अवैध वसूली किये जाने के विरोध में सोमवार को भी छात्र आक्रोशित हो गये और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतर गये. आक्रोशित छात्रों ने एनएच 101 को कॉलेज […]

विज्ञापन
जलालपुर (छपरा) : प्रखंड के शंकर दयाल सिंह इंटर कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा के प्रवेशपत्र देने के नाम पर छह सौ रुपये अवैध वसूली किये जाने के विरोध में सोमवार को भी छात्र आक्रोशित हो गये और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतर गये.
आक्रोशित छात्रों ने एनएच 101 को कॉलेज के समीप जाम कर दिया, जिसके कारण यातायात काफी देर तक ठप रहा व गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गयीं. आक्रोशित छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से प्रवेशपत्र देने के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है, जबकि विभाग द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश नहीं है. छात्रों से प्रवेशपत्र देने के नाम पर छह सौ रुपये तक कि वसूली की जा रही है.
इस संबंध में हमलोगों ने वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना देने का काम किया, मगर उधर से भी कोई जवाब नहीं मिलने के कारण सड़क पर उतरना पड़ा. उधर सड़क जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची जलालपुर थानाध्यक्ष अमिता सिंह व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन महतो ने काफी समझा-बुझा कर छात्रों को शांत कराया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन