सारण : हादसे में भाई की मौत बहन की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

छपरा(सारण) : छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा पशु मेले के पास सड़क दुर्घटना में भाई की मौत हो गयी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना रविवार की है. भाई-बहन बाइक पर सवार थे और बाइक सवार युवक ने आगे चल रहे ट्रक में ठोकर मार दी. इस वजह […]

विज्ञापन
छपरा(सारण) : छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा पशु मेले के पास सड़क दुर्घटना में भाई की मौत हो गयी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना रविवार की है. भाई-बहन बाइक पर सवार थे और बाइक सवार युवक ने आगे चल रहे ट्रक में ठोकर मार दी.
इस वजह से दोनों भाई-बहन घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल के ही एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने ले जाकर भर्ती कराया.
घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कोई टेंपोवाला तैयार नहीं था. दीपक ने अपने पास से पांच सौ रुपये देकर टेंपो वाले के साथ सदर अस्पताल में पहुंचाया. अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन