ग्रामीण चिकित्सक की गला रेत कर अपराधियों ने की हत्या

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला के पास ग्रामीण डॉक्टर की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार को दिन की है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान अमनौर निवासी अनिल कुमार सिंह (42 वर्ष) के रूप में की गयी है. हत्या धारदार हथियार […]
छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला के पास ग्रामीण डॉक्टर की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार को दिन की है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान अमनौर निवासी अनिल कुमार सिंह (42 वर्ष) के रूप में की गयी है. हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनिल कुमार सिंह साढ़ा ढाला के पास किराये के मकान में रहता था और फोड़ा, फुंसी व घाव का इलाज करता था. शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि साढ़ा ढाला के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है. इस सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को बाथरूम में रख दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




