शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मांझी : मांझी पुलिस ने जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से शुक्रवार की देर शाम शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही तस्करी में उपयोग होनेवाली एक बाइक भी जब्त कर ली है. गिरफ्तार तस्कर एकमा थाना क्षेत्र के भूली गांव निवासी शिव पूजन महतो का पुत्र पंकज […]

विज्ञापन

मांझी : मांझी पुलिस ने जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से शुक्रवार की देर शाम शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही तस्करी में उपयोग होनेवाली एक बाइक भी जब्त कर ली है. गिरफ्तार तस्कर एकमा थाना क्षेत्र के भूली गांव निवासी शिव पूजन महतो का पुत्र पंकज कुमार महतो बताया जाता है. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था. इसी बीच शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर उत्तरप्रदेश की तरफ से आ रहा था.

पुलिस की चेकिंग देख तस्कर भागने का प्रयास किया लेकिन वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारियों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ने के बाद उसकी तलाशी की गयी तो उसके पास से केन बीयर की 96 बोतल शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की मात्रा 48 लीटर बतायी जाती है. इस मामले में पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध नये उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वाहन चेकिंग में लालू प्रसाद मल्लाह, शिव शंकर दुबे, विमलेश कुमार के अलावा बड़ी संख्या मे पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन