महिला के पहले पति ने दूसरे पति को चाकू घोंपकर मार डाला

मशरक थाने के सिसई गांव निवासी था मृतक जितेंद्र कुमार यादव बैकुंठपुर : जिले के बैकुंठपुर थाने के राजापट्टी कोठी बाजार पर पत्नी के लिए पहले पति ने दूसरे पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक युवक सीमावर्ती सारण जिले के मशरक थाने के सिसई गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव था. इस घटना से […]
मशरक थाने के सिसई गांव निवासी था मृतक जितेंद्र कुमार यादव
इस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो व सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण मृतक की पत्नी है, जिसने दो शादी की है. उसके पहले पति ने दूसरे पति की हत्या की है. मृतक के शरीर पर चाकू के कई जगहों पर निशान पाये गये हैं. मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर दीपंकर विश्वास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामले की छानबीन के लिए टीम गठित कर दी गयी है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










