सरकार के आदेश के बावजूद नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से सोमवार को हुआ. रेल मंत्री पीयुष गोयल के आदेश के पहले ही दिन ट्रेनों की चाल नहीं सुधरी और रेलवे अधिकारी रेल मंत्री के आदेशों का अनुपालन करने में विफल रहे. लोकल व […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से सोमवार को हुआ. रेल मंत्री पीयुष गोयल के आदेश के पहले ही दिन ट्रेनों की चाल नहीं सुधरी और रेलवे अधिकारी रेल मंत्री के आदेशों का अनुपालन करने में विफल रहे. लोकल व पैसेंजर ट्रेनों की दुर्गति पहले की ही तरह रही. लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी के इस मौसम में बच्चों व परिजनों केन्द्र साथ यात्रा करने वालों की परेशानी देखते ही बनी. गर्मी से बचने के लिए यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकते हुए देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




