बंधन बैंक कर्मी से लूट मामले में प्राथमिकी

Updated at : 20 Apr 2018 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
बंधन बैंक कर्मी से लूट मामले में प्राथमिकी

डोर बैंकिंग ऑफिसर को चाकू मारकर लूट लिये थे 59 हजार रुपये गड़खा : थाना क्षेत्र के खोदाईबाग रोड स्थित बंधन बैंक के डोर बैंकिग ऑफिसर को चाकू मारकर 59 हजार रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चंदा गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह […]

विज्ञापन

डोर बैंकिंग ऑफिसर को चाकू मारकर लूट लिये थे 59 हजार रुपये

गड़खा : थाना क्षेत्र के खोदाईबाग रोड स्थित बंधन बैंक के डोर बैंकिग ऑफिसर को चाकू मारकर 59 हजार रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चंदा गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह के पुत्र सह बंधन बैंक के डोर बैंकिंग ऑफिसर सुजीत कुमार ने थाने के दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दोपहर के वक्त मढ़ौरा थाने के मुबारकपुर, सहबाजपुर, भुवालपुर से 59 हजार नौ सौ पैतालिस रुपये से ज्यादा ग्राहकों से वसूली कर बाइक से गड़खा स्थित बंधन बैंक के लिए चला और खोदाईबाग रोड स्थित सहोसराय गांव के समीप पहुंचा कि पीछे से सफेद कलर की एक अपाची बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने अचानक आगे से घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए चाकू से वार किया,
जिससे मैं वहीं पर गिर पड़ा तथा एक लुटेरा ने चाकू का भय दिखा कर रुपये से भरे बैग छीनने का प्रयास किया. उसी दौरान दूसरा लुटेरा ने जांघ में चाकू मार दी, जिससे वही गिर पड़ा. तीनों मिलकर रुपये और बैग लूट गड़खा की ओर फरार हो गये. हल्ला-गुल्ला सुन आसपास के लोगो ने इकट्ठे हो इलाज के लिए गड़खा पीएचसी में भर्ती कराया. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधियों के लिए छापेमारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन