छपरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

छपरा(सारण) : छपरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. भूमि हस्तांतरित हो गयी है. इसके निर्माण पर करीब दो सौ करोड़ रुपये लागत खर्च आने का अनुमान है. भवन निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 38 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार को उपलब्ध कराया गया है. उक्त […]
छपरा(सारण) : छपरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. भूमि हस्तांतरित हो गयी है. इसके निर्माण पर करीब दो सौ करोड़ रुपये लागत खर्च आने का अनुमान है. भवन निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 38 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार को उपलब्ध कराया गया है. उक्त बातें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव सह महानिदेशक संजीव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरुवार को कहीं.
इस अवसर पर बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सह अपर कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि तेरहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण की योजना को स्वीकृति दे दी गयी है और इस पर व्यय होने वाली राशि में राज्य व केंद्र की सरकार को संयुक्त रूप से वहन करना है. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन निर्माण की डीपीआर (डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को पहले ही स्वीकृत कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




