शताब्दी समारोह में जीवंत होंगी लोककवि की रचनाएं

छपरा(नगर) : सारण की सांस्कृतिक धरती एक बार फिर लोक कवि भिखारी ठाकुर की प्रासंगिक रचनाओं और भोजपुरी लोकगीतों के विहंगम प्रस्तुति से जीवंत होने जा रही है. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाट्य अकादमी नयी दिल्ली, जिला प्रशासन सारण व भिखारी ठाकुर रंग मंडल प्रशिक्षण व शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान […]
छपरा(नगर) : सारण की सांस्कृतिक धरती एक बार फिर लोक कवि भिखारी ठाकुर की प्रासंगिक रचनाओं और भोजपुरी लोकगीतों के विहंगम प्रस्तुति से जीवंत होने जा रही है. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाट्य अकादमी नयी दिल्ली, जिला प्रशासन सारण व भिखारी ठाकुर रंग मंडल प्रशिक्षण व शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अाज से 29 दिसंबर तक स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में रंगमंच शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
यह आयोजन दो चरण में हो रहा है जिसमें पहले चरण का कार्यक्रम 25 व 26 दिसंबर को लोक कवि के पैतृक गांव कुतबपुर दियारा में संपन्न हो चुका है. कार्यक्रम में बिहार के नामीगिरामी लोक कलाकार भिखारी की रचनाओं की जीवंत प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ कई बड़े नाम एक साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. समापन सत्र में प्रसिद्ध लोक कलाकार कल्पना भी शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




