छज्जा गिरने से राजमिस्त्री मरा की मौत, एक घायल

Updated at : 28 Oct 2017 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
छज्जा गिरने से राजमिस्त्री मरा की मौत, एक घायल

दरियापुर : थाना क्षेत्र के टरवा मंगरपाल गांव के 40 वर्षीय राज मिस्त्री जय मंगल राम उर्फ भुअर राम की मौत एक घर का छज्जा गिरने से दब कर हो गयी. जबकि घर की एक 50 वर्षीय महिला तारा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री जय मंगल राम […]

विज्ञापन

दरियापुर : थाना क्षेत्र के टरवा मंगरपाल गांव के 40 वर्षीय राज मिस्त्री जय मंगल राम उर्फ भुअर राम की मौत एक घर का छज्जा गिरने से दब कर हो गयी. जबकि घर की एक 50 वर्षीय महिला तारा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री जय मंगल राम उर्फ भुअर राम गांव के ही सुरेंद्र राय के घर पहले से ढलाई किये हुए छज्जा की सेनट्रिंग खोलने गया था,

तभी बांस का संपर्क हटते ही छज्जा मिस्त्री के शरीर पर गिर पड़ा तथा उसमें दब कर उसकी मौके पर ही मौत हो गया, जबकि सुरेंद्र राय की पत्नी तारा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.घटना के बाद मृतक राज मिस्त्री की पत्नी ज्ञांति देवी सहित दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन