अधेड़ से शादी होती देख युवती ने रचाया प्रेम विवाह
Updated at : 28 Sep 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

महिला सरपंच ने युवती की आपबीती सुन मंदिर में करवायी शादी जलालपुर : एक अधेड़ व्यक्ति से शादी होते देख युवती ने अपने घरवालों के फैसले को मानने से इन्कार कर दिया. युवती की शादी एक वर्ष पूर्व कोपा थाना क्षेत्र के अनवल में तय हुई थी. अचानक उसके घरवालों ने शादी कैंसिल करके एक […]
विज्ञापन
महिला सरपंच ने युवती की आपबीती सुन मंदिर में करवायी शादी
जलालपुर : एक अधेड़ व्यक्ति से शादी होते देख युवती ने अपने घरवालों के फैसले को मानने से इन्कार कर दिया. युवती की शादी एक वर्ष पूर्व कोपा थाना क्षेत्र के अनवल में तय हुई थी. अचानक उसके घरवालों ने शादी कैंसिल करके एक अधेड़ व्यक्ति से तय कर दी, जिसके बाद युवती भागकर युवक के बहन के यहां शरण ले ली.
मंगलवार की सुबह यह मामला अनवल के महिला सरपंच रेखा देवी के पास पहुंचा, तो सरपंच ने युवती की आपबीती सुन शादी के बारे में युवक के घरवालों से भी पूछताछ की. लड़के के घरवालों के राजी होने के बाद शिवमंदिर परिसर सरपंच के देखरेख में विवाह हुआ. युवक अनवल के टोला का अनिल कुमार राय है.
युवती सीवान जिले के सिसवन थाने के बखरी गांव की बतायी जाती है. शादी देखने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी. सरपंच रेखा देवी, मनोज कुमार गोंड़ एवं उपमुखिया शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती एवं युवक के शादी करने के फैसले के बाद दोनों की शादी करायी गयी. मौके पर मुन्ना कुमार, अर्जुन कुमार, कृष्ण सिंह, शैलेश साह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




