डीएम ने संबंधित एसडीओ तथा सीओ को लिखा पत्र

छपरा (सदर) : सरकार के निर्देश के आलोक में डीएम ने छपरा सदर, मढ़ौरा, सोनपुर के एसडीओ के अलावा बाढ़ग्रस्त पानापुर, मशरक, तरैया, अमनौर, परसा, मकेर, मढ़ौरा एवं दरियापुर के सीओ को एक सप्ताह के भीतर बाढ़पीड़ित परिवारों का सर्वे कराकर अविलंब सूची जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया है. डीएम ने […]
छपरा (सदर) : सरकार के निर्देश के आलोक में डीएम ने छपरा सदर, मढ़ौरा, सोनपुर के एसडीओ के अलावा बाढ़ग्रस्त पानापुर, मशरक, तरैया, अमनौर, परसा, मकेर, मढ़ौरा एवं दरियापुर के सीओ को एक सप्ताह के भीतर बाढ़पीड़ित परिवारों का सर्वे कराकर अविलंब सूची जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया है.
डीएम ने प्रेषित पत्र में सभी एसडीओ तथा सीओ को लिखा है कि नदियों का जलस्तर घटने के बाद कई क्षेत्रों में पानी में कमी हुई है. ऐसी स्थिति में प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कर जीआर वितरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है. इस दौरान गृह क्षति तथा जीआर से संबंधित राशि उपलब्ध कराना है. ऐसी स्थिति में मकान के पूर्णत: या आंशिक अनुदान के संबंध में भी विस्तृत विवरण जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




