छपरा-सोनपुर रेल खंड पर सतर्कता बरतने का निर्देश

छपरा (सारण) : छपरा-सोनपुर रेलखंड पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकवादी तथा नक्सली हमले को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक वीएन झा ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. छपरा, सोनपुर, सीवान, थावे समेत सभी रेल थाने को रेल एसपी ने एलर्ट कर दिया है और सोमवार से ही विशेष चौकसी व सतर्कता बरतने की सख्त […]
छपरा (सारण) : छपरा-सोनपुर रेलखंड पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकवादी तथा नक्सली हमले को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक वीएन झा ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. छपरा, सोनपुर, सीवान, थावे समेत सभी रेल थाने को रेल एसपी ने एलर्ट कर दिया है और सोमवार से ही विशेष चौकसी व सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी है. छपरा-सोनपुर रेलखंड पर कड़ी निगरानी रखने के लिए रेल एसपी ने क्यूआरटी का गठन किया है और दिघवारा स्टेशन पर क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है.
क्यूआरटी में छपरा रेल पुलिस निरीक्षक राजेश मांझी, छपरा कचहरी रेल थानाध्यक्ष शिव शंकर यादव, छपरा जंक्शन रेल थाना के पुअनि अनिल कुमार सिंह, रेल पुलिस बल, बीएमपी के जवानों को शामिल किया गया है. क्यूआरटी को सोमवार से ही दिघवारा स्टेशन पर कैंप करने का निर्देश दिया गया है. रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि जंक्शन से होकर गुजरने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




