अल्लाह बंदों पर रहमतों का खजाना लुटाता है

छपरा : सलिम धर्मगुरु मौलाना जाकिर ने रमजान के पाक महीने में बिना किसी परेशानी के रोजा छोड़ने वाले को सख्त गुनाहगार बताया है. उन्होंने कहा कि रमजान रहमतों का महीना है, इसी माह में कुरआन नाजिल हुआ. रोजा हर मुसलमान बालिग मर्द, औरत, जो सफर में न हो और जो बीमार न हो उन […]
छपरा : सलिम धर्मगुरु मौलाना जाकिर ने रमजान के पाक महीने में बिना किसी परेशानी के रोजा छोड़ने वाले को सख्त गुनाहगार बताया है. उन्होंने कहा कि रमजान रहमतों का महीना है, इसी माह में कुरआन नाजिल हुआ. रोजा हर मुसलमान बालिग मर्द, औरत, जो सफर में न हो और जो बीमार न हो उन पर फर्ज है. इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों का खजाना लुटाता है. भूख-प्यास बरदाश्त कर इबादत करने वाले बंदों के गुनाह माफ कर देता है.
रमजान पर बोलते हुए मौलाना ने कहा कि इस पाक महीने में हमें अल्लाह के इतना नजदीक रहना चाहिए कि हम पिछले 11 महीनों के पापों से पाक हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




