संदिग्ध स्थिति में युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रतवारा पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 के महावीर राय का 38 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र राय बेहोशी की हालत में आम के बगीचे से बरामद हुआ

विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र की रतवारा पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 के महावीर राय का 38 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र राय बेहोशी की हालत में आम के बगीचे से बरामद हुआ. इसके बाद परिजन उसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया. स्थिति खराब होता देख दरभंगा भेजा गया. जहां निजी नर्सिंग होम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे डीएमसीएच भेज दिया. डीएमसीएच परिसर में पहुंचते ही युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान रतवारा वार्ड 9 में महावीर राय के 38 वर्ष पुत्र हरिचंद्र राय के रूप में हुई है. परिजनों का बताना है कि गुरुवार की रात पड़ोसियों द्वारा पुत्र को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में उसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. शव गांव में पहुंचते ही रामभद्रपुर स्टेशन जाने वाली सड़क की पुलिया के पास लोग सड़क जाम कर विरोध जताने लगे. डीएसपी विजय महतो ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद लाश पुलिस के हवाले किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन