दरभंगा: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान, दरभंगा-मधुबनी-समस्तीपुर से एक-एक शिक्षक चयनित

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक कुमार प्रशांत, फाईल फोटो | Prabhat Khabar Network

शिक्षक दिवस पर बिहार के 38 उत्कृष्ट शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. दरभंगा प्रमंडल से कुमार प्रशांत (दरभंगा), उषा कुमारी (मधुबनी) और राकेश कुमार (समस्तीपुर) का चयन हुआ है. पटना में 5 सितंबर को होगा सम्मान समारोह.

विज्ञापन

दरभंगा: शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2026 के लिए बिहार के चयनित 38 शिक्षकों में दरभंगा प्रमंडल के तीन जिलों से एक-एक शिक्षक का चयन हुआ है. इनमें दरभंगा के कुमार प्रशांत, मधुबनी की उषा कुमारी और समस्तीपुर के राकेश कुमार शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में इन शिक्षकों के चयन की जानकारी दी गयी है.

दरभंगा से प्रधान शिक्षक कुमार प्रशांत चयनित

दरभंगा जिले से कुमार प्रशांत का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है. वह बिरौल प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फकिरना के प्रधान शिक्षक हैं.

वहीं मधुबनी जिले से उषा कुमारी का चयन किया गया है. वह झंझारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या की प्रधान शिक्षिका हैं.

समस्तीपुर जिले से राकेश कुमार को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. वह रोसड़ा के प्राथमिक कन्या विद्यालय, लखीपुर में विशिष्ट शिक्षक हैं.

5 सितंबर को कृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा सम्मान

शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में चयनित शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

सभी चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 सितंबर की सुबह 8 बजे तक कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: POCSO मामले में निरुद्ध विधि-विरुद्ध किशोर महिला थाना से फरार, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन