समस्तीपुर में 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन का भारी विरोध, ग्रामीणों के हंगामे के बाद काम रुका
हंगामा करते लोग | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के पतैली गांव में 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन बिछाने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है. निजी जमीन पर टावर लगाने और हाई वोल्टेज लाइन ले जाने की इजाजत न देने की मांग पर ग्रामीण एकजुट हुए. प्रशासन ने जांच के लिए दो दिन का समय दिया है.
High voltage tower protest: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतैली गांव में 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन बिछाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. ग्रामीणों ने निजी जमीन पर टावर लगाने और वहां से हाई वोल्टेज लाइन ले जाने पर गहरी आपत्ति जताई है तथा इस कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है.
आपके शहर में
Samastipur News: ताजपुर से मोरवा ले जाया जा रहा है हाई वोल्टेज टावर लाइन
जानकारी के अनुसार ताजपुर से मोरवा की तरफ 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन ले जाने का काम चल रहा है. इसी सिलसिले में पतैली गांव में टावर निर्माण से जुड़ी सामग्री पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकजुट हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया.
निजी जमीन पर टावर लगाने का कड़ा विरोध
ग्रामीणों का कहना था कि संबंधित परियोजना के तहत उनकी निजी जमीनों से हाई वोल्टेज लाइन ले जाने की तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में मांग की कि उनकी उपजाऊ और निजी जमीन में किसी भी सूरत में टावर नहीं गाड़ा जाए और न ही उस रास्ते से लाइन की सप्लाई की जाए.
मौके पर पहुंचे सीओ और पुलिस, दो दिन का समय
हंगामे की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी (सीओ) और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें शांत कराया. प्रशासन ने मामले की जांच और ग्रामीणों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए दो दिन का समय दिया है. फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन पर स्थिति शांत है.
यह भी पढ़ें... मेडिकल ओवरब्रिज के पास CNG टैंकर से गैस लीक, फायर ब्रिगेड ने संभाली कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए