समस्तीपुर: 16 सूत्री मांगों को लेकर खेमयू का प्रदर्शन, मनरेगा बहाल करने और लेबर कोड वापस लेने की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते खेमयू कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

खेमयू अंचल कमेटी ने 16 सूत्री मांगों को लेकर उजियारपुर में प्रदर्शन किया. प्रमुख मांगों में मनरेगा की बहाली और चार संशोधित लेबर कोड को वापस लेना शामिल है. संगठन ने मजदूर संगठनों से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया.

विज्ञापन

उजियारपुर: खेमयू अंचल कमेटी की ओर से बुधवार को 16 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया. इससे पहले कार्यकर्ताओं ने महादेव पोखर से जुलूस निकाला, जो उजियारपुर के मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. यहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष जगदीश महतो ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनरेगा बहाल करने समेत 16 सूत्री मांग

खेमयू की प्रमुख मांगों में मनरेगा को पुनः बहाल करना, बीबीजी ग्राम योजना को वापस लेना और चार संशोधित लेबर कोड को वापस लेना शामिल है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इन मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

मजदूर संगठनों को एकजुट होने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री रामाश्रय महतो ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार किसानों, मजदूरों, नौजवानों और मेहनतकश लोगों के हक एवं अधिकारों की अनदेखी कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि चार लेबर कोड लाकर और मनरेगा को समाप्त कर मजदूरों के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है. उन्होंने तमाम मजदूर संगठनों को विस्तार देने और अपने हक-अधिकार के लिए जनसंघर्ष तेज करने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला मंत्री रामदयाल भारती, रामसागर पासवान, दिनेश पासवान, उपेंद्र राय, कुंवर प्रसाद सहनी, मनोज कुमार, रामविलास सहनी, उमेश प्रसाद सहनी, उपेंद्र दास, रामसकल दास, रामप्रवेश चौरसिया, ललित पासवान, छोटे पासवान, ब्यास पासवान और रामाधार राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर: नाजिरपुर में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ माले की प्रतिरोध सभा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन