अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत,सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र की चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर आजाद चौक के समीप एनएच 28 को पार कर रहे एक युवक की मौत अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से हो गई.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर आजाद चौक के समीप एनएच 28 को पार कर रहे एक युवक की मौत अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से हो गई. घटना गुरुवार शाम की बताई गई है. मृतक की पहचान जनकपुर निवासी राम अह्लाद राय के पुत्र रोशन कुमार (23) के रूप में की गई है. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवक (मृतक) के शव को आजाद चौक के निकट सड़क पर रखकर एनएच की यातायात बाधित कर दिया. सूचना पर उजियारपुर थाना के एसआई संजय कुमार, राजीव रंजन पुलिस बलों के साथ जाम स्थल पहुंच कर लोगों को शांत किया. इसके बाद लोगों ने सड़क से जाम हटा लिया. तब जाकर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. जिला पार्षद अरुण कुमार व मुखिया पति अरुण कुमार ने कहा की उन्होंने पहल कर शीघ्र ही सड़क से जाम हटवा दिया. करीब आधे घंटे सड़क की यातायात बाधित रही. घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक गुरुवार की शाम रामनगर हाट से घरेलू सामान खरीद कर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान किसी तेज रफ्तार से जा रही वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया. स्वजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता को देखकर बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन