बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Updated at : 06 Jun 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से महिला की मौत

टोरी मोहिउद्दीन नगर पथ के पुरानी बाजार में बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान पुरानी बाजार निवासी केदार चौधरी की पत्नी मीना देवी 68 वर्ष के रूप में की गई है.

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. पटोरी मोहिउद्दीन नगर पथ के पुरानी बाजार में बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान पुरानी बाजार निवासी केदार चौधरी की पत्नी मीना देवी 68 वर्ष के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त उक्त महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर निवासी राजू राय के 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार तेज गति से बाइक चलाकर पटोरी बाजार की तरफ आ रहा था। पुरानी बाजार में उसने वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक एवं वृद्ध महिला दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया एवं बाइक चालक घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन