सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद में महिला की पीट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 11:03 PM
समस्तीपुर/विभूतिपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई गांव में शनिवार को दो सहोदय भाइयों के बीच विवाद में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी.
समस्तीपुर/विभूतिपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई गांव में शनिवार को दो सहोदय भाइयों के बीच विवाद में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान केराई गांव के ही वार्ड 03 निवासी संजीव मिश्रा की 40 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रुप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतका नूतन देवी के पति संजीव मिश्रा और उनके बड़े भाई विनय मिश्रा के बीच छह बीघा पैतृक जमीन के बंटबारा काे लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. करीब दस साल पूर्व विनय और संजीव के पिता फुलेश्वर मिश्रा के निधन के बाद से ही दोनों भाइयों के बीच अनबन शुरु हो गया था. इधर, चार दिन पूर्व संजीव मिश्रा की पुत्री ने लव मैरिज शादी कर ली. इस कारण संजीव के बड़े भाई विनय काफी नाराज थे. इसी बात को लेकर शनिवार सुबह दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ गया और दोनों आमने सामने हो गए. मृतका के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि विनय मिश्रा ने अपने छोटे भाई पर संजीव पर लाठी डंडे से जानलेवा हमले का प्रयास किया. लेकिन, उसी वक्त नूतन वहां आकर बीच बचाव करने लगी. इसके बाद संजीव ने नूतन पर ही जानलेवा हमला कर दिया. उसे लाठी डंडा से मारपीट कर अधमरा कर दिया. बाद में आसपास के लोग जख्मी हालत में नूतन को सीमावर्ती बेगूसराय जिला के एक निजी अस्पताल में ले गए. जहां स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक संजीव मिश्रा गांव में ही खेती किसानी का परिवार का भरण पोषण करते थे. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










