अब पौधे लगाने पर मिलेंगे पैसे, समस्तीपुर में प्रचार वाहन से गांव-गांव पहुंचेगी योजना

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे पौधे | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार की कृषि वानिकी योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विभूतिपुर से प्रचार अभियान शुरू किया गया है. शिवनाथपुर से रवाना हुआ वाहन लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक करेगा. योजना के तहत ‘10 पौधे लगाएं और 70 रुपये पाएं’ का संदेश दिया जा रहा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर न्यूज: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार सरकार की कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति) योजना के प्रचार-प्रसार की शुरुआत की गयी है. प्रखंड के शिवनाथपुर स्थित अभिषेक नर्सरी परिसर से लोगों को योजना की जानकारी देने के लिए विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया गया. प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर किसानों और आम लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 पौधे लगाएं और 70 रुपये पाएं

योजना के तहत लोगों को ‘10 पौधे लगाएं और 70 रुपये पाएं’ कार्यक्रम के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कृषि वानिकी से जोड़ना है.

गांव-गांव जाकर दी जाएगी जानकारी

प्रचार वाहन प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचेगा. इस दौरान लोगों को योजना के उद्देश्य और पौधरोपण से होने वाले पर्यावरणीय लाभ की जानकारी दी जाएगी. किसानों को अपनी जमीन पर पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा.

वन विभाग के अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

प्रचार अभियान का शुभारंभ रोसड़ा वन क्षेत्र पदाधिकारी मनीष कुमार भारती, उप वन परिसर पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं चंदन कुमार, समाजसेवी प्रकाश उर्फ झुन्नू और बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया.

इस अवसर पर रामनाथ सिंह, अवध कुमार, राम पुकार महतो, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश सिंह, सुनील कुमार, सुरेश प्रसाद, राम खेलावन सिंह, सोनाक्षी प्रिया, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, अंजली कुमारी, मंजू देवी, कंचन देवी, मीना शर्मा और सीमा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

समस्तीपुर में जमीन रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, CO पर भू-माफियाओं से मिलीभगत का दावा, अब होगी जांच


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन