विजय पंडित हत्याकांड में कांग्रेस की एंट्री, परिजनों से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

वैशाली जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल समस्तीपुर में मृतक विजय पंडित के परिजनों से मिलने पहुंचा. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में मृतक विजय पंडित के परिजनों से मिलने के लिए वैशाली जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

इस अवसर पर वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने दूरभाष पर प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

न्याय मिलने तक साथ रहने का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाती रहेगी.

प्रतिनिधिमंडल में वैशाली जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उत्तम ठाकुर, कांग्रेस नेता चंदन झा, अरुण पंडित और अविनाश कुमार शामिल थे.

यह भी पढ़ें: जंक्शन पर मोबाइल चोरी का खुलासा, आरपीएफ ने आरोपी को पकड़ा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन