डिवाइडर पर चढ़ी पुलिस की अनियंत्रित गाड़ी
शहर के गुदरी रोड में गुरुवार की रात बेगूसराय टाउन पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. इससे कुछ देर के लिए उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
दलसिंहसराय : शहर के गुदरी रोड में गुरुवार की रात बेगूसराय टाउन पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. इससे कुछ देर के लिए उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों ने इसकी सूचना दलसिंहसराय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बोलेरो को डिवाइडर से नीचे उतार कर थाने पर लायी. जानकारी के अनुसार वाहन ड्राइवर गाड़ी को ठीक कराकर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था. तभी गाड़ी के चक्का में कील घुस गया. जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर गुदरी रोड में बने डिवाइडर पर चढ़ गयी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुची थीं. गाड़ी की जांच की गयी. इसमें कुछ भी आपत्तिजनक चीजें बरामद नहीं हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए