छह बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के गंगाराही गांव से पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी बाद पुलिस पूछताछ कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

विज्ञापन

शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के गंगाराही गांव से पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी बाद पुलिस पूछताछ कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर छह बाइक बरामद किया है. साथ ही गांव के चंदन कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. कयास लगाया जा रहा है कि इन युवकों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में बाइक चोरी की हो रही घटनाओं का सुराग मिल सकेगा. पुलिस इसके माध्यम से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना तक पहुंच कर क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने में काफी हद तक सफल हो पायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन