बिथान में करेह नदी में डूबने से दो किशोर की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में करेह नदी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी.
विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गये थे किशोर, नदी के तेज वेग व गहराई ने दोनों को डुबोया
बिथान : थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में करेह नदी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान सोहमा गांव निवासी सुनील ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव एवं रंजीत ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सरस्वती मंदिर घाट करेह नदी में नहाने के लिए दोपहर को गये थे. नहाने के क्रम में नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे. नदी के तीव्र वेग ने दोनों किशोरों को अपने आगोश में समाहित कर लिया. चार किशोर किसी तरह नदी से तैर कर बाहर निकल कर परिजनों को नदी में डूबने की जानकारी दी. ग्रामीण गोताखोर की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया. घटना की जानकारी पर बिथान थानाध्यक्ष राजू कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता दी जायेगी. किशोर की मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. मौके एएसआई राकेश कुमार, सुनील यादव, उप मुखिया गोपाल यादव आदि उपस्थित थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन