Samastipur: कोलकाता में पुलिस की छापेमारी के बीच दो नामजदों ने रोसड़ा कोर्ट में किया सरेंडर
समस्तीपुर में जानलेवा हमला मामले के दो फरार अभियुक्तों ने पुलिस की दबिश के बाद रोसड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. यह घटना तब हुई जब पुलिस कोलकाता में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.
Samastipur Crime News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के समर्था वार्ड 10 में हुए जानलेवा हमला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों ने शुक्रवार को रोसड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. यह कार्रवाई उस समय हुई, जब विभूतिपुर पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छापेमारी कर रही थी.
आपके शहर में
कोलकाता में छिपे होने की मिली थी सूचना
घटना 23 नवंबर 2025 की बतायी गयी है. इस मामले में रामदुलार राय एवं पप्पू कुमार राय को नामजद किया गया था.
मामले के अनुसंधानकर्ता अरशद इमाम अंसारी को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ जांच अधिकारी कोलकाता पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की.
पुलिस की कार्रवाई बढ़ने के बाद दोनों आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया. इसके बाद दोनों नामजद अभियुक्तों ने शुक्रवार को रोसड़ा न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.
थानाध्यक्ष ने की सरेंडर की पुष्टि
विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने दोनों नामजद आरोपियों के रोसड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की है. कोर्ट में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
उजियारपुर में आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
उधर, उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के कोरबद्धा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपित ओमप्रकाश साह को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान लक्ष्मी साह के पुत्र के रूप में हुई है.
पुलिस ने पूछताछ के बाद ओमप्रकाश साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: आत्मा शासी परिषद की बैठक में किसानों तक कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए