समस्तीपुर में जनता दरबार, भूमि-विवाद से लेकर राशन और पेंशन तक के मामले पहुंचे
मामलों की सुनवाई करते एडीएम | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर में आयोजित जनता दरबार में एडीएम ब्रजेश कुमार ने भूमि, राशन और पेंशन समेत कई समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
Samastipur News: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये.
आपके शहर में
भूमि और राजस्व से जुड़े मामले अधिक
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली, नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
आवेदनों के निष्पादन की होगी नियमित समीक्षा
अपर समाहर्ता ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा स्तरों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें. प्राप्त आवेदनों पर की गयी कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया.
जनता दरबार में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: विभूतिपुर जानलेवा हमला मामले में दो नामजद अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए